Thursday , April 30 2026

पति-पत्नी और वो दो का नया गाना दिलवाले चोर रिलीज

पति-पत्नी और वो दो का नया गाना दिलवाले चोर रिलीज

मुंबई, अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म पति-पत्नी और वो दो का नया गाना दिलवाले चोर रिलीज कर दिया गया। रिलीज होते ही गाने ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। टी-सीरीज ने इस गाने के क्लिप को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, इश्क दी डोरी और दिल दी चोरी दोनों एक साथ। गाना दिलवाले चोर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना दिल को सुकून देने वाला है और इसकी संगीत लाइनें इतनी कैची हैं कि श्रोताओं को दीवाना बना रही हैं। दिलवाले चोर का संगीत आधुनिक धुनों और क्लासिक मेलोडी का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करता है, जो इसे सभी उम्र के लोगों के लिए आकर्षक बनाता है। इस गाने को आदित्य रिखारी और श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि कुमार ने इसके बोल लिखे हैं और रोचक कोहली ने इसका संगीत तैयार किया है। गाने में आयुष्मान और सारा अली खान के बीच की केमिस्ट्री पर्दे पर बखूबी उभर कर आ रही है, जहां वे एक-दूसरे के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल आधुनिक रोमांस की शरारत और दिल को छू लेने वाली भावनाओं को दर्शाते हैं। पीयूष-साजिया ने इस मेलोडी को कोरियोग्राफ किया है, जो न केवल प्यार और चाहत की कहानी बुनती है, बल्कि इसमें एक चंचल आकर्षण भी है जो दर्शकों को खुद से जोड़े रखता है। इससे पहले फिल्म का गाना रूप दी रानी भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म पति पत्नी और वो दो में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा, रकुल और वामिका गब्बी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गलतफहमियों और हास्य के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी पेश करती है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा ने किया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट