Thursday , April 30 2026

ओमेक्स लखनऊ में नई आवासीय परियोजना में 250 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

ओमेक्स लखनऊ में नई आवासीय परियोजना में 250 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स समूह लखनऊ में एक नई आवासीय परियोजना के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह अपने प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘ओमेक्स कैसिया’ के विकास पर करीब 250 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह परियोजना लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित 690 एकड़ के ‘ओमेक्स मेट्रो सिटी’ टाउनशिप का हिस्सा है। कंपनी के अनुसार, इस परियोजना की कुल 360 इकाइयों में से करीब 300 पहले ही बेची जा चुकी हैं। ओमेक्स समूह देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

सियासी मियार की रीपोर्ट