आप के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने भी उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति को लिखा पत्र
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के एक और नेता दुर्गेश पाठक ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय में विचाराधीन आबकारी मामले की कार्यवाही में स्वयं या वकील के माध्यम से भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की तरह पाठक ने भी न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस मामले में पेश नहीं होंगे। पाठक ने कहा, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा हूं। मैं इस मामले में पेश होने में असमर्थ हूं।’’
पूर्व आप विधायक ने यह भी कहा कि उनकी ओर से कोई वकील भी अदालत में पेश नहीं होगा। इससे पहले, अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति शर्मा के अलग होने के अनुरोध संबंधी याचिका 20 अप्रैल को खारिज किए जाने के बाद उच्च न्यायालय को पत्र लिखे थे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal