आईपीएल से काफी कुछ सीखने को मिल रहा : बेथेल

बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के की ओर से खेल रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल आईपीएल में खेलकर बेहद उत्साहित है। बेथेल का कहना है कि इस लीग से उसे काफी कुछ सीखने को मिला है और उसका आत्मविश्वास और अनुभव भी बढ़ा है। लीग में विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज से उसे लक्ष्य का पीछा करने की कला भी सीखने को मिली है। बेथेल का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा है। बारबाडोस की धूप भरी पिचों पर बल्ले और गेंद के साथ खेलते हुए बड़े हुए। वह इंग्लैंड गये। इसमें वारविकशायर के लिए खेले और 2021 में अपना पहला पेशेवर अनुबंध साइन किया। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड की टीम में जगह मिली।
बेथेल का कहना है कि आरसीबी में आने के बाद उन्हें विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों के अलावा दिनेश कार्तिक से भी मिने का अवसर मिला। लीग में खेल की तेजी से भी वह प्रभावित हैं। वहीं कोचिंग टीम के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए, उन्होंने कोच एंडी फ्लावर की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह जरूरत पड़ने पर ही बोलते हैं और उनकी बात को सुनना महत्वपूर्ण होता है। कार्तिक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह को जल्दी पहचानने और रन बनाने के क्षेत्रों का पता लगाने में कुशल हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal