सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

नई दिल्ली, सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. सांसद संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भी मुलाकात की. इस दौरान राघव चड्डा ने कहा कि AAP खतरनाक राजनीति कर रही है.
AAP बदले की राजनीति कर रही है. हमारी छवि खराब करने की कोशिश की. AAP को छोड़ते ही हमें भ्रष्टाचारी बता दिया. संदीप पाठक पर झूठी FIR की गई. मेरे खिलाफ भी ये लोग कार्रवाई कर सकते हैं.
राष्ट्रपति से मुलाकात पर राघव चड्ढा ने X पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि आज सुबह भारत के माननीय राष्ट्रपति से मिलकर मुझे और मेरे तीन साथी सांसदों को बहुत गर्व महसूस हुआ. हमने उन्हें बताया कि कैसे AAP की पंजाब सरकार, राज्य की मशीनरी का दुरुपयोग करके हमें निशाना बना रही है. सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए BJP में शामिल होने का फैसला किया.
जिस पार्टी ने कभी ‘बदले की राजनीति’ का रोना रोया था, आज वही पार्टी खुद बदले की राजनीति का सबसे ज़हरीला रूप अपना रही है. राष्ट्रपति महोदय के इस आश्वासन से हमें बल मिला है कि संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक विकल्पों का सम्मान किया जाना चाहिए. आज AAP एक राजनीतिक दल की तरह कम, और एक जुनूनी, ठुकराए हुए ‘पूर्व प्रेमी’ की तरह ज़्यादा व्यवहार कर रही है. जो कड़वाहट से भरा है, बदले की भावना रखता है, और अतीत को भुलाकर आगे नहीं बढ़ पा रहा है.
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal