Thursday , May 7 2026

तारा सुतारिया और आदित्य रॉय चर्चा में

तारा सुतारिया और आदित्य रॉय चर्चा में

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम अभिनेता वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालाँकि तारा और वीर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर दोनों के बीच बढ़ती दूरियों ने ब्रेकअप की चर्चाओं को हवा दे दी है। इसी बीच, अब तारा सुतारिया का नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को कई निजी मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक दोनों की जोड़ी को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं और कई लोग उन्हें बॉलीवुड का नया कपल बता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है, जो अब एक खास रिश्ते में बदलती दिखाई दे रही है। हालाँकि, तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बावजूद इसके, दोनों की मुलाकातों और साथ बिताए गए समय ने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

सियासी मियार की रीपोर्ट