Thursday , May 7 2026

वृंदावन में बिता रहीं जीवन अन्ना जयसिंघानी

वृंदावन में बिता रहीं जीवन अन्ना जयसिंघानी

मुंबई टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री अन्ना जयसिंघानी ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। एकता कपूर के शो से पहचान बनाने वाली अन्ना ने अब अभिनय से दूरी बनाकर पूरी तरह कृष्ण भक्ति में खुद को समर्पित कर दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने आध्यात्मिक सफर और जीवन में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की। अन्ना जयसिंघानी ने अपने यूट्यूब चैनल ‘मेरो वृंदावन’ के जरिए बताया कि अब उन्हें वह दुनिया आकर्षित नहीं करती जहाँ भगवान का नाम और भक्ति न हो। उन्होंने कहा कि अभिनय और ग्लैमर की चमक के बीच भी उनके मन को सच्ची शांति नहीं मिल रही थी। इसी कारण उन्होंने सब कुछ छोड़कर वृंदावन में रहने का फैसला किया। अभिनेत्री ने बताया कि बचपन से ही उन्हें नृत्य, संगीत और अभिनय का शौक था। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह मुंबई पहुँचीं और वर्ष 2011 में कोरियोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया और धीरे-धीरे पहचान बनाई। अन्ना ने कहा कि मुंबई में रहते हुए वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ इस्कॉन मंदिर जाया करती थीं, और वहीं से उनके भीतर आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव बढ़ने लगा। उन्होंने धीरे-धीरे शराब और मांसाहार से दूरी बना ली और भगवान कृष्ण की भक्ति में मन लगाने लगीं।

सियासी मियार की रीपोर्ट