रिजर्व बैंक ने यस बैंक, हिन्दुजा हाउसिंग फाइनेंस पर लगाया जुर्माना

मुंबई, 10 मई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ‘अपने ग्राहक को जानें’ (केवाईसी) से जुड़े कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर यस बैंक पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि बैंक ग्राहकों के साथ खाता-आधारित संबंध स्थापित करने के लिए केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री द्वारा दिए गए केवाईसी पहचानकर्ता का इस्तेमाल करने की व्यवस्था लागू करने में नाकाम रहा।
इससे पहले, 31 मार्च, 2025 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में, उसके पर्यवेक्षण मूल्यांकन के लिए रिजर्व बैंक द्वारा एक वैधानिक निरीक्षण किया गया था।
एक अन्य बयान में, रिजर्व बैंक ने कहा कि संचालन से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने पर हिन्दुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर 1.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal