इवा जोविक को हराकर कोको गौफ इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में
रोम, अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने सोमवार को खेले गये मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन इवा जोविक को हराकर इटेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली हैं। कोको गॉफ ने इटैलियन ओपन 2026 में वापसी करके जीत हासिल करने की आदत बना ली है, और आज का उनका राउंड ऑफ 16 का मैच भी कुछ अलग नहीं था। आज यहां अमेरिका की दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी ने एक सेट और मैच पॉइंट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन इवा जोविक को 5-7, 7-5, 6-2 से हराया। फोरो इटालिको स्टेडियम में दो घंटे, 45 मिनट तक चले जबरदस्त टेनिस मैच में गॉफ ने यादगार जीत दर्ज की।
गॉफ अब डब्ल्यूटीए 1000 क्वार्टर-फाइनल में उतरेंगी, जहां उनका मुकाबला 21वीं सीड एलिस मर्टेनस या नंबर 8 सीड मिरा एंड्रीवा से होगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal