45 वर्ष की हुई सनी लियोनी

मुंबई, 13 मई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी आज 45 वर्ष की हो गई है। 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया ओंटारियो में जन्मीं सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है।एक सिख पंजाबी परिवार में जन्मे सनी के पिता तिब्बत में पैदा हुए और दिल्ली में पले-बढ़े। उनकी मां हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव सिरमौर के नाहन की रहने वाली थीं। वह बचपन से ही काफी फुर्तीले थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी।उसे आइस स्केटिंग करना बहुत पसंद था। परिवार ने सनी को कैथोलिक स्कूल में दाखिला दिलाया, ऐसा इसलिए था क्योंकि उन्हें लगा कि सनी के लिए पब्लिक स्कूल में जाना सुरक्षित नहीं है।
सनी ने महज 15 साल की उम्र में एक जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी कर ली थी। 19 साल की उम्र में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही पोर्न इंडस्ट्री की क्वीन बन गईं। वर्ष 2011 में सनी ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर डेनियल वेबर से शादी की। वर्ष 2011 में सनी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनीं।एक दिन शो में फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे, जहां उनकी नजर सनी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए एक रोल ऑफर किया।
सनी लियोनी ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सनी लियोनी ने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस, मस्तीजादे, वन नाइट स्टैंड,कुछ कुछ लोचा है, ओ माई घोस्ट, बेईमान लव, एक पहेली लीला समेत कई फिल्मों में काम किया है।सनी लियोनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीता।सनी ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ आदि फिल्मों में भी काम किया। सनी लियोनी और डेनियल ने वर्ष 2017 में निशा कौर वेबर को गोद लिया। उसके बाद मार्च 2018 में सनी सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर की मां बनीं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal