रुपया 16 पैसे चढ़कर 95.52 प्रति डॉलर पर खुला

मुंबई, 13 मई। रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 16 पैसे चढ़कर 95.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। आयात शुल्क बढ़ाने के कारण अमेरिकी डॉलर की मांग में कमी के आसार से घरेलू मुद्रा को बल मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि सोने के आयातकों के अपनी मांग कम करने से बाजार प्रतिभागी डॉलर-रुपये की जोड़ी में कुछ मजबूती की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती आयात लागत के बीच कीमती धातुओं के आयात पर अंकुश लगाने के उपायों के तहत यह कदम उठाया गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.52 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 95.68 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.30 पर रहा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal