केरल कांग्रेस विधायक दल के नेता बने वी डी सतीशन

तिरुवनंतपुरम, 14 मई । कांग्रेस ने केरल में वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले के बाद सतीशन राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का नेतृत्व करेंगे।
वी डी सतीशन लंबे समय से केरल की राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी संगठन के साथ-साथ विधानसभा में भी मुखर भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सतीशन की संगठनात्मक पकड़ और विपक्षी राजनीति के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस नेताओं ने उनके चयन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी राज्य में और मजबूत होगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal