Wednesday , August 26 2026

हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में आग लगी

हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में आग लगी

हैदराबाद, 17 मई। तेलंगाना में हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जयपुर जाने वाली एक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में आग लग गई।

यह घटना तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी।

दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कोच बी1 में लगी आग पर काबू पा लिया।

रेलवे और दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सियासी मियार की रीपोर्ट