सेल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 42 फीसदी बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 17 मई सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त जनवरी-मार्च में सेल का शुद्ध लाभ 42 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये रहा। करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,178 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
सेल ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 30,813 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 29,316 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.35 रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में सेल का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,233 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 2,148 करोड़ रुपये था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय 1,10,810 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,02,478 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए. के. पंडा ने कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे पर कहा कि बिक्री मात्रा में वृद्धि के साथ माल-भंडार और उधारी में कमी ने हमारी लाभप्रदता को और मजबूत किया है। इसके परिणामस्वरूप कर-पूर्व लाभ और कर-पश्चात लाभ में वृद्धि दर्ज की गई है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal