दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन पर वैट की दर को घटाकर सात फीसदी किया
-सरकार ने एटीएफ पर वैट की दर को 25 फीसदी से घटाकर सात फीसदी किया

नई दिल्ली, 17 मई। दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) 25 फीसदी से घटाकर सात फीसदी कर दिया है। इससे विमानन कंपनियों को बड़ी वित्तीय राहत मिली है।
अधिकारियों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि दिल्ली सरकार के कैबिनेट ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट दर को 25 फीसदी से घटाकर सात फीसदी कर दिया है। ये रियायती दर प्रारंभिक दर पर छह महीने की अवधि के लिए लागू की जाएगी।
विशेषज्ञों ने बताया कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी और आम यात्रियों को भी सस्ती हवाई यात्रा का फायदा मिल सकता है।
दरअसल किसी भी एयरलाइन के संचालन की कुल लागत का लगभग 30 से 40 फीसदी हिस्सा सिर्फ ईंधन पर खर्च होता है। दिल्ली में वैट की कटौती से एटीएफ काफी सस्ता हो जाएगा, जिससे घाटे में चल रही एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति सुधरेगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal