Saturday , September 19 2026

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का मेलोडी ट्रेंड वीडियो हुआ वायरल -क्यूट केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग देख फैंस ने जमकर लुटाया प्यार…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का मेलोडी ट्रेंड वीडियो हुआ वायरल -क्यूट केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग देख फैंस ने जमकर लुटाया प्यार…

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन दिनों इंटरनेट पर चल रहे ‘मेलोडी’ मीम ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस मजेदार वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और नोकझोंक दर्शकों का दिल जीत रही है। वीडियो में जहीर ने मेलोडी टॉफी के साथ एक दिलचस्प ट्विस्ट जोड़ते हुए सोनाक्षी को अपने खास अंदाज में इम्प्रेस किया, जिसे देखकर फैंस उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर सराहना कर रहे हैं।

यह वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस इसे ‘सबसे क्यूट कपल’ का नाम दे रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि सोनाक्षी और जहीर ने न केवल वायरल ट्रेंड को अपनाया है, बल्कि उसमें अपना एक अलग ही मजाकिया तड़का भी लगाया है। इस वायरल वीडियो ने उनकी आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और अधिक बढ़ा दी है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट