Wednesday , August 26 2026

फीफा वर्ल्ड कप का नया ब्रॉडकास्टर: भारत में Zee के पास अब 2034 तक के मीडिया राइट्स, लॉन्च किए चार नए स्पोर्ट्स चैनल

फीफा वर्ल्ड कप का नया ब्रॉडकास्टर: भारत में Zee के पास अब 2034 तक के मीडिया राइट्स, लॉन्च किए चार नए स्पोर्ट्स चैनल

नई दिल्ली, भारत के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक खबर आई है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं। इस साझेदारी के तहत, अब भारतीय दर्शक 12 जून से शुरू होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के सभी रोमांचक मैच ज़ी के स्पोर्ट्स चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर देख सकेंगे। कंपनी ने खेल अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए चार नए स्पोर्ट्स चैनल यह अनुबंध केवल 2026 वर्ल्ड कप तक सीमित नहीं है, बल्कि ज़ी ने 2034 तक के कई महत्वपूर्ण फीफा इवेंट्स के लिए अधिकार प्राप्त किए हैं। इसमें फीफा वर्ल्ड कप 2030, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और अन्य अंडर-17 व अंडर-20 टूर्नामेंट शामिल हैं। ज़ी के सीईओ पुनीत गोयनका ने इसे फुटबॉल की लंबी अवधि की संभावनाओं में निवेश बताया है, जबकि फीफा के चीफ बिजनेस ऑफिसर रोमी गाई ने भारत को एक महत्वपूर्ण और उभरता हुआ बाजार करार दिया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक नए युग की शुरुआत करेगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस टूर्नामेंट के मैच भारतीय समयनुसार रात 12 बजे से सुबह 9:30 बजे के बीच प्रसारित होंगे। ज़ी का विशाल नेटवर्क अब देश के हर कोने में फुटबॉल के दीवानों को उनकी पसंदीदा भाषा में खेल का आनंद लेने का मौका देगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट