Wednesday , June 3 2026

आईपीएल 2027: आरसीबी को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा बैन

आईपीएल 2027: आरसीबी को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा बैन

बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार फिनिशर टिम डेविड को ने आईपीएल के आचार संहिता के उल्लंघन के चलते एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। फाइनल मैच के दौरान अंपायर की दिशा में आइस बैग फेंकने के कारण उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना और दो डिमेरिट पॉइंट लगाए गए हैं। इस सजा के बाद उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए हैं, जिसके फलस्वरूप वे आईपीएल 2027 का शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।

टिम डेविड ने आईपीएल 2026 के फाइनल में अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन किया था। यह उनका इस सीजन का तीसरा अपराध था, इससे पहले भी वे अंपायर से बहस और अश्लील इशारा करने के मामले में डिमेरिट पॉइंट पा चुके थे। अंपायर नितिन मेनन की शिकायत पर मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह सख्त कदम उठाया। डेविड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिससे टीम की आगामी तैयारियों पर बड़ा असर पड़ना तय है।

दूसरी ओर, आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी और रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने इतिहास रचा। पाटीदार धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। जहां टीम अपनी दूसरी खिताबी जीत का जश्न मना रही है, वहीं टिम डेविड का निलंबन प्रशंसकों और मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी निराशा का कारण बना है।

सियासी मियार की रीपोर्ट