Wednesday , August 26 2026

कांग्रेस का केंद्र पर महिला-बाल स्वास्थ्य व पोषण जरूरतों की अनदेखी का आरोप

कांग्रेस का केंद्र पर महिला-बाल स्वास्थ्य व पोषण जरूरतों की अनदेखी का आरोप

नई दिल्ली,। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि सरकार अपनी विफलता को उजागर करने वाले राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण‑6 ( एनएफएचएस‑6) के अहम आंकड़ों को जानबूझकर छुपा रही है।

खरगे ने एक्स पर कहा कि एनएफएचएस‑6 के आंकड़े केंद्र सरकार की अक्षमता को सामने लाते हैं। हर पांच में से एक बच्चा तीव्र कुपोषण से पीड़ित है, एक‑तिहाई बच्चे कम वजन के हैं और छह से 23 माह के 84 प्रतिशत बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा। 15 से 49 वर्ष की 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं और हर पांच में से एक महिला कुपोषित है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनिंदा आंकड़ों को दबाने और प्रचार पर जोर देने जैसी रणनीति अपनाती है, जिससे वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती।

सियासी मियार की रीपोर्ट