जैकोबे थार्प ने 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ओरेगन, 11 जून । अमेरिकी एथलीट जैकोबे थार्प ने 2026 एनसीएए आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप के पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के सेमी-फाइनल में 12.75 सेकंड समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। बुधवार को हुए मुकाबले में उनकी बिजली जैसी तेज दौड़ ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के उस पुराने विश्व रिकॉर्ड (12.80 सेकंड) को तोड़ दिया, जिसे 2012 में ओलंपिक चैंपियन एरीज मेरिट ने बनाया था।
थार्प अब 110 मीटर बाधा दौड़ के इतिहास में सबसे तेज धावक बन गए हैं। उन्होंने कॉलेज एथलेटिक्स में सबसे शानदार प्रदर्शनों में से एक किया और दर्शकों ने ज़ोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद थार्प ने कहा, “मुझे पता था कि मेरे पैरों में इतनी ताकत है। लेकिन इस मीट से पहले मैंने इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा था। मैं काफी तेजी से दौड़ रहा था। आखिरी तीन बाधाओं के समय थोड़ा संशय हुआ। मुझे लगा, ‘अरे, मैं तो काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा हूं।’ मुझे लगा कि शायद 12.97 या 12.98 का समय आएगा और मैं स्पीड रिकॉर्ड की बराबरी कर लूंगा। लेकिन जब मैंने वह समय देखा, तो बस ‘आह’ ही निकला। सच कहूं तो, मेरे पास शब्द नहीं हैं।”
वह शुक्रवार को हेवर्ड फील्ड लौटेंगे और अपने एनसीएए आउटडोर खिताब करने उतरेंगे। अगर वह सफल होते हैं, तो वह 2019 में ओलंपिक चैंपियन ग्रांट होलोवे के बाद लगातार एनसीएए बाघा दौड़ जीतने वाले पहले एथलीट बन जाएंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal