पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: कांग्रेस ने तीन वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त कर जमीनी स्थिति का आकलन करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 12 जून पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने तीन वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसमें अजय माकन, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव शामिल हैं। ये पर्यवेक्षक राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक कामकाज और पार्टी के जमीनी प्रभाव का आकलन कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।
जल्द शुरू होगा पंजाब दौरा
नियुक्त पर्यवेक्षकों की टीम जल्द ही पंजाब का दौरा करेगी। इस दौरान वे राज्य स्तरीय नेताओं, विधायकों, फ्रंट संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। यह संवाद पार्टी के भीतर चल रहे मुद्दों को समझने और कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि विधानसभा चुनाव के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।
रणनीतिक बदलावों के संकेत
साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व पंजाब में अपनी खोई हुई पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में है। जानकारों के अनुसार, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर संगठन में बड़े बदलाव और नई नियुक्तियां संभव हैं। इस कदम को पार्टी की चुनावी रणनीति को नया स्वरूप देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal