कटिहार में भीषण बस हादसा: एनएच-31 पर मजदूरों से भरी बस पलटी, 35 से अधिक लोग घायल

कटिहार, । बिहार के कटिहार जिले में कोढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। नवादा से पश्चिम बंगाल जा रही मजदूरों से भरी एक बस, सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 40 से 60 यात्री सवार थे, जो ईंट-भट्टों पर मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे।
35 से अधिक मजदूर हुए घायल
इस हादसे में 35 से अधिक यात्री बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है।
road Accident in Katihar
पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू
घटना के कारण एनएच-31 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य पूरा किया और क्रेन की मदद से बस को हटाकर आवागमन बहाल कराया। कोढ़ा पुलिस ने बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण मानते हुए जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal