खराब मौसम के कारण रेवंत रेड्डी की उड़ान हैदराबाद के बजाय बेंगलुरु मुड़ी

हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को लेकर हैदराबाद आ रही उड़ान को शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास करीब दो घंटे तक तेज बारिश, गरज और बिजली चमकने का दौर जारी रहा। खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए एहतियातन हवाई अड्डे पर विमानों की लैंडिंग अस्थाई रूप से रोक दी गई।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 6:30 बजे इंडिगो की उड़ान से रवाना हुए थे। उनका विमान रात 9:15 बजे शमशाबाद हवाई अड्डे पर उतरने वाला था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण उसे बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से बेंगलुरु पहुंच गये हैं और शनिवार सुबह हैदराबाद लौटने की संभावना है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal