अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत

सेप्पा (अरुणाचल प्रदेश), प्रदेश के सेप्पा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के पांच युवकों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक जिस वाहन में सवार थे, वह पहाड़ी सड़क पर अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सभी पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अमदाज अली, बुलबुल अली, नूर हुसैन, सैदुल इस्लाम और अबुल हुसैन के रूप में हुई है। सभी लखीमपुर जिले के नावबोइचा क्षेत्र के निवासी थे और रोजगार के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश में रह रहे थे।
इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों तथा स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले में विस्तृत विवरण के प्रतीक्षा की जा रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal