रेमो डिसूजा के निर्देशन में नई एक्शन फिल्म करेंगे टाइगर श्रॉफ!

रेमो डिसूजा के निर्देशन में नई एक्शन फिल्म करेंगे टाइगर श्रॉफ!

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 01 अगस्त से मुंबई में शुरू होने की संभावना है। फिल्म की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और मुंबई में इसके लिए सेट भी तैयार कर लिया गया है। हालांकि, फिल्म के शीर्षक और कहानी से जुड़ी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है।
इस फिल्म का निर्माण रोहन दीप सिंह, विशाल गुरनानी, नीरज तिवारी और विक्की जैन कर रहे हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों के नामों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
टाइगर श्रॉफ अपनी दमदार एक्शन शैली और बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं, जबकि रेमो डिसूजा सफल कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। ऐसे में दोनों की यह नई फिल्म दर्शकों के लिए एक्शन और मनोरंजन का खास मिश्रण साबित हो सकती है।
टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘हिटमैन’ में सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग वर्ष 2027 में शुरू होने की भी चर्चा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट