नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

मुंबई, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी। इन तस्वीरों में सलमान खान प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ‘मातृभूमि’ ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
सलमान खान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में वह हरियाली और पहाड़ों के बीच कुर्सी पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने जींस, सफेद बनियान और टोपी पहन रखी है, जिसमें उनका सिंपल लेकिन दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में आसपास का प्राकृतिक नजारा भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
फैंस का रिएक्शन
सलमान की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘शेर’ बताया तो किसी ने लिखा कि भाईजान का स्वैग ही अलग है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई को कोई टक्कर नहीं दे सकता। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने सिर्फ एक शब्द ‘मातृभूमि’ लिखा, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।
मातृभूमि कैप्शन ने बढ़ाई फिल्म को लेकर चर्चा
दरअसल, सलमान खान की आगामी फिल्म का नाम भी ‘मातृभूमि’ बताया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए अपनी फिल्म का संकेत दिया है। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थीं कि फिल्म ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। हालांकि बाद में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ एक सच्ची घटना से प्रेरित है। हालांकि फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की नई पोस्ट ने एक बार फिर फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और फैंस अब उनके अगले बड़े ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal