सिनर और जोकोविच के बीच होगी विंबलडन के सेमीफाइनल में भिड़ंत

लंदन, । टेनिस जगत के दो दिग्गज यानिक सिनर और नोवाक जोकोविच लगातार दूसरे साल विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। सेंटर कोर्ट पर दो स्टार के बीच होने वाले मुकाबले से यह तय होगा कि रविवार (12 जुलाई) को चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला कौन खेलेगा।
दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी और इटली के स्टार सिनर ने मंगलवार को अपने क्वार्टर-फ़ाइनल मैच में जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ़ को सीधे सेटों में हराया, जबकि जोकोविच ने अंतिम आठ के मुक़ाबले में तीसरे सीड फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को पांच सेटों और पांच घंटे चले रोमांचक मैच में हराया।
मौजूदा चैंपियन और सात बार के विंबलडन विजेता चार साल में तीसरी बार चैंपियनशिप के सेमीफ़ाइनल में आमने-सामने हो रहे हैं। इस साल के सेमीफाइनल मुक़ाबले से पहले, दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल की है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में सिनर, जोकोविच से छह-पांच से आगे हैं, हालांकि पिछली बार जब वे मिले थे तो जीत जोकोविच की हुई थी। वह मुकाबला भी इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में हुआ था, जिसमें सर्बियाई खिलाड़ी ने पांच सेटों में जीत हासिल की थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal