ईरान के बुशेहर में धमाके, ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट फोन कॉल! क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़कने वाली है जंग?
तेहरान, ईरान के बुशेहर और कोनारक सहित कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने फोन पर बात कर भविष्य की रणनीति साझा की।
मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के बुशेहर, कोनारक और चोगादक सहित कई प्रमुख शहरों में सोमवार सुबह भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इन धमाकों के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर उच्च स्तरीय बातचीत हुई है, जिसमें खाड़ी क्षेत्र में सैन्य समन्वय और सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा की गई।
धमाकों से दहले ईरान के कई शहर
ईरानी मीडिया और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण ईरान के बुशेहर और चोगादक में कुल छह धमाके दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, कोनारक शहर में भी तीन बड़े धमाकों की खबर है। हालांकि, धमाकों की प्रकृति को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
ईरान की सरकारी एजेंसी ‘इरना’ ने दावा किया है कि बुशेहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका और इजरायल के प्रोजेक्टाइल (मिसाइलों) से हमला किया गया है। वहीं, दूसरी ओर सीएनएन की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका ने ईरान पर कोई ‘नया’ हमला नहीं किया है।
तीन दिनों से जारी है अमेरिकी कार्रवाई
गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरानी हमलों के बाद अमेरिका ने आक्रामक रुख अपना लिया है। पिछले तीन दिनों से अमेरिकी सेना ईरान के विभिन्न शहरों, सैन्य अड्डों और बुनियादी ढांचों को निशाना बना रही है। इन ताजा हमलों में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 78 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमलों के कारण मशहद का रेल संपर्क भी पूरी तरह टूट गया है।
ट्रंप-नेतन्याहू की फोन पर बात
इस सैन्य हलचल के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन कर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका द्वारा उठाए गए हालिया कदमों की जानकारी दी। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच निरंतर समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई है। इस दौरान नेतन्याहू ने तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा इजरायल के अस्तित्व को लेकर दिए गए बयानों पर गहरी चिंता व्यक्त की और इजरायल की सीमा के पास एक सिक्योरिटी ज़ोन की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस्लामाबाद एमओयू का अंत
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि तेहरान के साथ हुआ ‘इस्लामाबाद एमओयू’ अब समाप्त हो चुका है। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं, ईरान में भी आंतरिक स्थिति तनावपूर्ण है सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को उनकी मृत्यु के 121 दिन बाद हाल ही में मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। इसी बीच वापस बढ़ते इस तनाव ने एक बार फिर दुनिया की टेंशन बढ़ी दी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal