Wednesday , August 26 2026

7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट

7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट

मुंबई, 11 जुलाई । बढ़ती ट्रैफिक और घंटों तक जाम में फंसने की समस्या ने शहरों में ड्राइविंग को पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसका असर खासकर मैनुअल गियर वाली कार चलाने वालों के लिए बार-बार क्लच दबाना और गियर बदलना थकाने वाला अनुभव बन जाता है। जिस कारण से अब बड़ी संख्या में लोग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को पसंद कर रहे हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि अगर आपका बजट करीब 7 लाख रुपये है तो बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो बेहतरीन फीचर्स, आरामदायक ड्राइविंग और अच्छा माइलेज देते हैं।

टाटा टियागो और टिगोर हैं भरोसेमंद विकल्प
इस लिस्ट में पहला नाम काफी खास है जिसमें अगर आप बजट हैचबैक खरीदना चाहते हैं तो टाटा टियागो एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ रही है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और कंपनी इसका सीएनजी वेरिएंट भी ऑफर करती है। वहीं खास बात यह है कि दोनों विकल्पों में एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध है जिससे शहर की ट्रैफिक में ड्राइविंग आसान हो जाती है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये है।

दूसरे नंबर पर सेडान पसंद करने वालों के लिए टाटा टिगोर अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें भी पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। जिसमें बड़ा बूट स्पेस, आरामदायक सीटें और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन इसकी खासियत हैं। वहीं इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6.8 लाख रुपये है।

एसयूवी पसंद है तो इन दो कारों पर डालें नजर
इसके अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में निसान मैग्नाइट अपनी कीमत और फीचर्स के कारण काफी फेमस हो गई है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। वहीं हुंडई एक्स्टर भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका नया मॉडल आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के कारण ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।

रेनॉल्ट कीगर भी है दमदार चॉइस
आप उन लोगों में से है जो स्टाइलिश और फीचर-लोडेड एसयूवी चाहते हैं तो रेनॉल्ट कीगर भी एक बेहतरीन विकल्प होने वाली है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। सीवीटी गियरबॉक्स शहर के ट्रैफिक और लंबी दूरी दोनों में स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है। वहीं कुल मिलाकर 7 लाख रुपये के आसपास के बजट में ये पांचों कारें उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प हैं जो आरामदायक, आसान और तनावमुक्त ड्राइविंग चाहते हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट