चेहरे से टैन हटाने के लिए घर पर बने फेस मास्क

हर रोज काम के लिए ट्रैवल करना, बाहरी गतिविधियां या फील्ड जॉब हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा हैं। इन सभी गतिविधियों के दौरान हमारी त्वचा सबसे अधिक शिकार बनती है। इसके अलावा, सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे चेहरे पर टैन हो सकते हैं। अल्ट्रा वायलेट किरणें त्वचा को प्रभावित करती हैं और मेलानिन के उत्पादन को बढ़ाती हैं। मेलेनिन एक पिगमेंट है जो स्किन टैनिंग का कारण बनता है। हालांकि, इसका एक आसान समाधान है। आप इसके लिए घर पर ही फेस मास्क बना सकते हैं।
घर पर बने फेस मास्क जो त्वचा से टैन हटाते हैं-
फेस मास्क के लिए आपको चाहिए : नींबू का रस, दो चम्मच आइसिंग शुगर, एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच बेकिंग सोडा,
फेस मास्क कैसे बनाएं : ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें मिलाक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर या प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आधा घंटे के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं। पहले इस्तेमाल के बाद ही आप फर्क देखेंगें। आपकी त्वचा की रंगत हल्की दिखेगी।
यह मास्क कैसे काम करता है : नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी होता है। यह त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है और गंदगी व मृत कोशिकाओं को हटाता है। शुगर त्वचा की कोशिकाओं के पुनर्निमाण मे मदद करती है। यह त्वचा को निखरी बनाने में भी मदद करती है। इसके अलावा, एलोवेरा जेल त्वचा के लिए अद्भुत तत्व है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है। बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच संतुलन को बेहतर करता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal