विंबलडन 2026: सेमीफाइनल में सिनर ने जोकोविच को रौंदा, ज्वेरेव से खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार

लंदन, 11 जुलाई । विंबलडन 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जैनिक सिनर ने सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों (6-4, 6-4, 6-4) से पराजित कर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इस शानदार जीत के साथ सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं, जबकि जोकोविच का 25वें ग्रैंड स्लैम टाइटल का सपना फिलहाल टूट गया है। हार के बावजूद जोकोविच ने अगले साल वापसी के संकेत दिए हैं, उन्होंने कहा कि उनमें जीतने का जज्बा अब भी बरकरार है और वे अपने खेल को जारी रखना चाहते हैं।
ज्वेरेव की ऐतिहासिक उपलब्धि
फाइनल में सिनर का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने ब्रिटिश खिलाड़ी आर्थर फेरी को सीधे सेटों में हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में प्रवेश किया है। ज्वेरेव रोलैंड गैरोस में मिली जीत के बाद अपने लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं। वे बोरिस बेकर और माइकल स्टिच के बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले केवल तीसरे जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने हैं। अपनी शानदार लय और 13 मैचों की जीत की स्ट्रीक के साथ ज्वेरेव रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खिताबी मुकाबले पर दुनिया की नजरें
रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां सिनर अपना दूसरा विंबलडन खिताब जीतने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर, ज्वेरेव अपनी पहली विंबलडन ट्रॉफी के लिए सिनर को चुनौती देंगे। इस टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल और निरंतरता के दम पर ज्वेरेव सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में टॉप-2 में शामिल हो जाएंगे। टेनिस जगत की निगाहें अब सिनर और ज्वेरेव के बीच होने वाली इस बड़ी टक्कर पर टिकी हैं, जो इस वर्ष के ग्रास कोर्ट सत्र का सबसे बड़ा मैच साबित होगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal