दुनिया के टॉप देशों में टीचर बनने का पूरा गाइड: डिग्री, योग्यता, सैलरी और करियर

टीचर बनने का सपना लिए हजारों अभ्यर्थी हर साल बीएड या डीएलएड जैसे कोर्सेज में दाखिला लेते हैं, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। हाल ही कुछ वर्षों में भारतीय युवाओं में विदेश में जाकर टीचिंग करने का रुझान भी बढ़ रहा है। विदेश में एक भारतीय टीचर को न केवल अच्छे पैकेज पर सैलरी मिलती है, बल्कि उन्हें दूसरे देश की संस्कृति को भी जानने का अवसर मिलता है।
ऐसे में अगर आप भी भारत से बाहर जाकर विदेशी छात्रों का मार्गदर्शन करना चाहते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि विदेश में टीचर बनने के लिए आपके पास क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए। साथ ही कौन-सा देश इस नौकरी के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़
अगर आप विदेश में बतौर टीचर के रूप में नौकरी करने का मन बना ही चुके हैं, तो आपको अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। विदेश में टीचर को नौकरी पर रखने से पहले अनुभव के साथ-साथ भाषा में प्रवीणता को भी परखा जाता है। अंग्रेजी भाषा में अपनी स्किल को साबित करने के लिए इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईईएलटीएस), पर्सन टेस्ट ऑफ इंग्लिश एकेडमिक पीटीई एकेडेमिक और टीओईएफएल जैसी परीक्षाओं को पास करना जरूरी है।
विदेश में टीचर बनने के लिए जरूरी योग्यता
विदेश में टीचर बनने के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड है। अंतरराष्ट्रीय स्कूल उन शिक्षकों को प्राथमिकता देते हैं। जिन्होंने अपने विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर किया हो। साथ ही विदेश में टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों को शिक्षण के क्षेत्र में कुछ वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए। नीचे उन 5 जॉब डेस्टिनेशन के बारे में बताया गया है, जहां टीचर बनने के लिए आपके पास कुछ विशेष पात्रताओं का होना बेहद ही जरूरी है।
ऑस्ट्रेलिया: इस देश में टीचर बनने के लिए NESA में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास AITSL या ACECQA में योग्यताएं होनी चाहिए। बीएड की डिग्री भी जरूरी है।
अमेरिका: अमेरिका में टीचर बनने के लिए शिक्षण विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री व कुछ वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य।
बिट्रेन: क्वालिफाईड टीचर स्टेट्स QTS, पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट एजुकेशन PGCE में योग्यता के साथ-साथ संबंधित विषय में स्नातक और स्नाकोत्तर।
कनाडा: कनाडा में टीचर बनने के लिए संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएड की डिग्री। शिक्षण में 1 से 3 साल का अनुभव भी अनिवार्य।
संयुक्त अरब अमीरात: यूएई के स्कूलों में पढ़ाने के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर और बीएड की डिग्री। इसके अलावा, शिक्षण के क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव।
कहां कर सकते हैं आवेदन
अगर आप इंटरनेशनल स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप लिंक्डइन, विदेशी स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट, अंतरराष्ट्रीय भर्ती एजेंसी और जॉब पोर्टल आदि की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, कई विदेशी स्कूल भर्ती अभियान भी चलाते हैं, जहां आप सीधे इंटरव्यू देकर विदेश में टीचर के पद पर नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
सैलरी पैकेज
आप इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर प्रतिमाह लाखों रुपये कमा सकते हैं। अगर आप ऑस्ट्रेलियों में बतौर टीचर के पद पर नौकरी करते हैं, तो आप 85,000 से लेकर 125,000 AUD वार्षिक वेतन अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा, अमेरिका में 55,000 से लेकर 100,000 अमेरिकी डॉलर, कनाडा में 65,000 से लेकर 105,000 कैनेडियन डॉलर सलाना कमा सकते हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal