‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर रिलीज, कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के साहस की दिखेगी कहानी

मुंबई, आमिर नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले जारी किए गए टीजर के बाद अब ट्रेलर ने भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। निर्देशक ओनी सेन की यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की कहानी को पर्दे पर लेकर आएगी। सीरीज का निर्माण अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने किया है।
रिलीज हुए ट्रेलर में भारतीय वायुसेना की ‘गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन’ के साहस और बलिदान की अनकही कहानी दिखाई गई है। सीरीज केवल युद्ध की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन फाइटर पायलटों के जज्बे को भी सामने लाती है, जिन्होंने लगभग 16 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बेहद कठिन परिस्थितियों में मिशन को सफल बनाया। ट्रेलर में रोमांच, देशभक्ति और भावनात्मक पलों का प्रभावशाली मेल देखने को मिलता है।
सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दीया मिर्जा, मिहिर आहूजा, अभय वर्मा, प्राजक्ता कोली, अमृता बागची, तारुक रैना, अर्णव भसीन और आदिल हुसैन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का प्रीमियर 7 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal