Saturday , September 19 2026

अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य और सर्जरी से जुड़ी सभी अफवाहों को किया खारिज, वायरल ब्लॉग पोस्ट की पूरी सच्चाई खुद की बयां

अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य और सर्जरी से जुड़ी सभी अफवाहों को किया खारिज, वायरल ब्लॉग पोस्ट की पूरी सच्चाई खुद की बयां

हैदराबाद,। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट को लेकर फैली स्वास्थ्य संबंधी सभी अफवाहों का खंडन किया है। 83 वर्षीय अभिनेता ने स्पष्ट किया कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है और लोग उनके पोस्ट का गलत अर्थ निकाल रहे थे।
फीफा विश्व कप और अर्जेंटीना की हार का जिक्र

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उनका वह ब्लॉग पोस्ट फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना की हार और लियोनेल मेस्सी के संघर्ष को लेकर था। उन्होंने समझाया कि उन्होंने केवल यह उदाहरण दिया था कि आईसीयू या सर्जरी के बाद रिकवरी का समय कितना कठिन होता है।
आगामी प्रोजेक्ट्स और केबीसी की वापसी

अपने स्वास्थ्य को पूरी तरह ठीक बताते हुए बिग बी ने कहा कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नजर आएंगे और आगामी 10 अगस्त से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट