चुघ ने राहुल पर नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। श्री चुघ ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में श्री गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “श्री गांधी, देश आपकी ओर देख रहा है और पूछ रहा है कि आप चर्चा से क्यों भाग रहे हैं? देश जानना चाहता है कि किस विदेशी टूलकिट के तहत आप भारत में हमारे बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं?” उन्होंने कहा, “आइए, चर्चा करते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत, आपकी बात सुनना चाहती है लेकिन आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। आप जानते हैं कि अगर चर्चा हुई, तो आपके झूठ पर से पर्दा उठ जाएगा और भ्रम टूट जाएंगे।” श्री चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। वह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे और हर दोषी को कड़ी सज़ा दी जाएगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal