तमिलनाडु सरकार के पहले बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, शादी पर मिलेगा सोने का सिक्का और सिल्क की साड़ी

चेन्नई, 05 अगस्त । तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने बुधवार को अपना पहला बजट 2026 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन द्वारा प्रस्तुत इस बजट में महिलाओं के कल्याण और खेलकूद के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे राज्य के विभिन्न वर्गों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
महिलाओं के लिए ‘ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम’ की घोषणा
बजट के दौरान सरकार ने ‘ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम’ के तहत 812 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य में महिलाओं को विवाह के अवसर पर सरकार की ओर से 8 ग्राम का सोने का सिक्का और एक पारंपरिक सिल्क की साड़ी उपहार स्वरूप दी जाएगी।
खेल विकास और हज सब्सिडी में बढ़ोतरी
सरकार ने राज्यभर में 10 ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए 5.50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके साथ ही, हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए मिलने वाली सब्सिडी को 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दिया गया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal