Thursday , August 6 2026

संसद के मॉनसून सत्र के 13वें दिन विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई

संसद के मॉनसून सत्र के 13वें दिन विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई

नई दिल्ली, संसद के मॉनसून सत्र के 13वें दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा गतिरोध देखने को मिला है। राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मामलों और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने सदन में जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण कार्यवाही को रोकना पड़ा।
वित्तीय विधेयकों पर चर्चा का था प्रस्ताव

संसदीय कार्यसूची के अनुसार, आज लोकसभा में दो महत्वपूर्ण वित्तीय विधेयकों पर चर्चा होनी थी। इनमें बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 और टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 शामिल हैं, जिनका उद्देश्य कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाना है।
गतिरोध के कारण कामकाज प्रभावित

विपक्षी दलों के लगातार विरोध प्रदर्शन और हंगामे के चलते सदन का विधाई कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कल भी इसी प्रकार के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई थी।

सियासी मियार की रीपोर्ट