Saturday , August 8 2026

13 साल के मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने डबल्यूईकेएएफ़ वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

13 साल के मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने डबल्यूईकेएएफ़ वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

रांची, 06 अगस्त । झारखंड के युवा मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने नई दिल्ली में आयोजित 18वीं डबल्यूईकेएएफ़ वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 देशों के बेहतरीन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए महज 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
स्कूली छात्र अरहान की असाधारण उपलब्धि

रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र अरहान ने अपनी बेहतरीन तकनीक और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके स्कूल और परिवार, बल्कि पूरे देश और राज्य में जश्न का माहौल है।
कोच और परिजनों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अरहान ने अपने कोच शिफू विश्वजीत कर्मकार और माता-पिता को दिया है। उनकी यह उपलब्धि झारखंड के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।

सियासी मियार की रीपोर्ट