Thursday , August 6 2026

नाइजीरिया में आतंकवादी हमलों में बंधक बनाए गए 308 नागरिकों को छुड़ाया गया

नाइजीरिया में आतंकवादी हमलों में बंधक बनाए गए 308 नागरिकों को छुड़ाया गया

अबुजा, 06 अगस्त। नाइजीरिया के अधिकारियों ने क्वारा और नाइजर राज्यों में आतंकवादी हमलों के दौरान बंधक बनाए गए 308 नागरिकों को छुड़ा लिया है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति के सलाहकार बायो ओनानुगा ने यह जानकारी दी। श्री ओनानुगा ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबु नाइजर और क्वारा राज्यों में अगवा किए गए 308 नागरिकों के सकुशल लौटने का दिल से स्वागत करते हैं।”

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 163 लोगों को क्वारा राज्य के कायामा इलाके के वोरो गांव से और 145 लोगों को नाइजर राज्य से अगवा किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने काइंजी लेक नेशनल पार्क के जंगलों में एक साझा अभियान चलाकर इन सभी बंधकों को सुरक्षित रिहा कराया।

सियासी मियार की रीपोर्ट