पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली घटकर 3,598 करोड़ रुपये रहा
नई दिल्ली, । सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली घटकर 3,598.42 करोड़ रुपये रह गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,630.58 करोड़ रुपये था।
हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,696.72 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 11,444.42 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी एक अन्य सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पांच अगस्त, 2026 को तिरुनेलवेली-उडुमलपेट तथा पुगलुर-मदुरै 400 केवी डबल सर्किट पारेषण लाइनों के उन्नयन की 856.94 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।
यह परियोजना 24 माह में यानी 11 फरवरी, 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal