Sunday , August 23 2026

कांगो में इबोला से अब तक दो हजार लोगों की मौत

कांगो में इबोला से अब तक दो हजार लोगों की मौत

बुनिया, । कांगो में इबोला का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और संक्रमित लोगों में से अब तक कम से कम दो हजार लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक इबोला के 4,381 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,011 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसमें कहा गया कि कुल 704 मरीजों को पृथकवास में रखा गया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट