‘भारत की शान’ के साथ सोनी मैक्स पर मनेगा देशभक्ति और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का जश्न

मुंबई, 13 अगस्त। इस स्वतंत्रता दिवस पर सोनी मैक्स दर्शकों के लिए देशभक्ति, साहस और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर खास मूवी फेस्टिवल ‘भारत की शान’ लेकर आ रहा है। 15 अगस्त को पूरे दिन चलने वाले इस विशेष फेस्टिवल में देशभक्ति, साहस, भावनाओं और मनोरंजन से जुड़ी लोकप्रिय फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।
‘भारत की शान’ के लाइन-अप में आमिर खान और ग्रेसी सिंह अभिनीत ‘लगान’ प्रमुख है। आजादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म हौसले, दृढ़ संकल्प और सामूहिक शक्ति की कहानी पेश करती है।
फेस्टिवल में अदिवि शेष, साई मांजरेकर और प्रकाश राज अभिनीत ‘मेजर’ भी शामिल है। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन और उनकी बहादुरी को समर्पित है। वहीं धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ फेस्टिवल में प्रेम और भावनाओं का रंग भरती है।
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अपने जबरदस्त एक्शन और मनोरंजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस तरह ‘भारत की शान’ में देशभक्ति, एक्शन, भावनाओं और पारिवारिक मनोरंजन का मिश्रण देखने को मिलेगा।
सोनी मैक्स के इस विशेष फेस्टिवल के जरिए दर्शकों को साहस और बलिदान की कहानियों के साथ उम्मीद, प्यार और परिवार के साथ मनोरंजन से भरपूर यादगार अनुभव मिलेगा।
15 अगस्त को सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले ‘भारत की शान’ के साथ दर्शक अपने परिवार और अपनों के साथ देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना सकेंगे। ‘भारत की शान’ का प्रसारण सिर्फ सोनी मैक्स पर किया जाएगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal