‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी सिंह के अंदाज ने मचाई धूम

मुंबई, 14 अगस्त वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने नया बोलबम गीत ‘ए भोले बाबा’ रिलीज किया है।रिलीज होते ही यह गीत भोजपुरी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। गीत में भक्ति के साथ भोजपुरी अंदाज और ऊर्जा का तड़का देखने को मिल रहा है। ‘ए भोले बाबा’ को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में अभिनेत्री दामिनी सिंह अपने शानदार अंदाज और नृत्य से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
गोल्डी यादव ने कहा, “‘ए भोले बाबा’ मेरे लिए सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित भक्ति है। मैंने पूरी श्रद्धा और दिल से इस गीत को गाया है। सावन में जब भक्त बाबा का नाम लेकर झूमते हैं, तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। उम्मीद है कि दर्शक हमारी इस कोशिश को खूब प्यार देंगे और गाना हर शिवभक्त की जुबान पर चढ़ेगा।”
दामिनी सिंह ने कहा, “‘ए भोले बाबा’ जैसे भक्तिमय गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। गाने की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। सावन में बाबा भोलेनाथ के भक्त जिस जोश और श्रद्धा के साथ बोलबम करते हैं, हमने उसी ऊर्जा को वीडियो में उतारने की कोशिश की है।”
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “सावन और भोलेनाथ की भक्ति का भोजपुरी संगीत से बहुत गहरा रिश्ता है। ‘ए भोले बाबा’ को तैयार करते समय हमारा मकसद ऐसा गीत दर्शकों तक पहुंचाना था, जिसमें बाबा की भक्ति के साथ भोजपुरी संगीत का जोश और मनोरंजन भी हो। गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से गाने में जान डाल दी है और दामिनी सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस दी है।”
गीतकार शुभदयाल सोहरा हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। मिक्स-मास्टर अंकित अहीर, निर्देशन सुनील बाबा, डीओपी रंजन और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने संभाली है। एडिटिंग आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी का है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal