दक्षिणी इंग्लैंड में तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरकर पलटी, तीन डिब्बे खेतों में गिरे, हादसे में कई यात्री घायल

लंदन, 14 अगस्त । दक्षिणी इंग्लैंड के लेविस के बाहर लंदन से ईस्टबोर्न जा रही एक तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। इस भीषण दुर्घटना में ट्रेन के तीन डिब्बे पलटकर पास के खेतों में जा गिरे, जिससे यात्रियों में भारी अफरा-तफरी मच गई।
यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के मुताबिक, अचानक तेज झटके के साथ आपातकालीन ब्रेक लगे, जिससे बोगियों में सामान हवा में उछल गया। पिछले डिब्बे के पलटने से कई यात्री खिड़कियों के शीशे टूटने और मलबे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहत कार्य और यातायात बाधित
घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, एम्बुलेंस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दुर्घटना के कारण ससेक्स और ब्राइटन रूट की रेल सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई हैं और प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal