बंगाल के मुख्यमंत्री ने ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को 1946 के ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और सांप्रदायिक हिंसा को शहर के इतिहास का ‘‘काला एवं दुखद अध्याय’’ बताया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि 16 अगस्त, 1946 को कोलकाता ‘‘हिंसा और रक्तपात के गर्त’’ में डूब गया था। इस दिन को ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ के रूप में याद किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस हिंसा के दौरान हजारों निर्दोष लोगों की जान चली गई।
शुभेंदु ने इन ‘‘विनाशकारी दिनों’’ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी पीड़ा और नुकसान की भयावहता को कभी नहीं भुलाया जाना चाहिए।’’
उन्होंने लोगों से अतीत की गलतियों से सबक लेने का आग्रह किया ताकि मानवता का ऐसा ‘‘भयावह पतन’’ दोबारा न हो।
शुभेंदु ने ऐसी हिंसा को बढ़ावा देने वाले कारकों में ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ को भी जिम्मेदार ठहराया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal