बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए समान्य टिप्स

बचपन किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है। इस समय न कोई चिंता कोई ना फिक्र, बस घंटों तक दोस्तों के साथ खेलना, जो चाहो खाना और ढेर सारी मौज मस्ती करना। बचपन वो समय है जिसमें बच्चे को बड़ों का लाड़-प्यार मिलता है। हर पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि उनके बच्चे को आगे बढ़ने और विकास के लिए पूरा पोषण मिले। आम तौर पर, बच्चे का शारीरिक विकास दो साल की उम्र में शुरू हो जाता है जब बच्चे की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होना शुरू हो जाती है और वह बढ़ना शुरू होता है।
यह देखा गया है कि एक समान्य बच्चा हर साल 2.5 इंच बढ़ता है। एक उम्र के बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाता है। लड़कों की 20 साल बाद और लड़कियों की लगभग 14 साल की उम्र के बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है। किसी बच्चे की लंबाई आनुवंशिकता, हार्मोन, पोषण, व्यायाम और उसके सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की लंबाई अच्छी तरह बढ़े तो इसके लिए हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बता रहे हैं। इन्हें आजमाये। इनमें से बहुत सी टिप्स में बच्चे को सही खाना खिलाने पर जोर दिया गया है ताकि उसकी लंबाई बढ़े और उसके शरीर का सही तरह विकास हो।
डेयरी उत्पाद
अपने बच्चे को डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, मक्खन, चीज, दही आदि जरूर दें, क्यों कि इनमें जरूरी प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं। ये प्रोटीन और कैल्शियम बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में आवश्यक है, जो कि लंबाई बढ़ाने में सहायक हैं।
अंडे
अंडों में प्रोटीन, विटामिन दी, विटामिन बी2, रिबोफ्लाविन आदि जरूरी तत्व होते हैं, जिनसे बच्चों की हड्डियों का विकास होता है।
चिकन
चिकन में भी प्रोटीन भरपूर होता है जिससे हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं। चिकन के नियमित सेवन से युवावस्था के बाद भी लंबाई बढ़ती है।
केला
केला भी प्राकृतिक रूप से लंबाई बढ़ाने में सहायक है क्यों कि इसमें मैंगनीज, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
ओटमील
ओटमील खाने से भी बच्चे की लंबाई बढ़ती है, इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है और इससे नए टिशू तेजी से विकसित होते हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal