स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की एम्स में एंजियोप्लास्टी हुई, हालत स्थिर
नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एंजियोप्लास्टी की गई और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद 13 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसी शाम उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांचें की गई थीं।
अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘17 अगस्त 2026 को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनकी हालत स्थिर है और वह हृदय रोग विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।’’
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal