पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे

मुंबई, डांसिंग स्टार पुष्कर जोग अपने सिग्नेचर स्वैग, संक्रामक एनर्जी और धमाकेदार डांस मूव्स के साथ नए म्यूजिक वीडियो ‘हाय रे हाय’ में लौट आए हैं। गूसबम्प्स एंटरटेनमेंट और पुष्कर जोग कंपनी द्वारा प्रस्तुत यह पेप्पी ट्रैक म्यूजिक, ग्लैमर, डांस और पुष्कर जोग व तानिया चटर्जी की शानदार केमिस्ट्री का मनोरंजक संगम है।पुष्कर इस गाने में फन और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि तानिया चटर्जी ने अपने ग्लैमर और चार्म से वीडियो में रंग भर दिया है। दोनों की प्लेफुल केमिस्ट्री और एनर्जी से भरपूर डांस सीक्वेंस गाने को खास बनाते हैं।
‘हाय रे हाय’ को नकाश अज़ीज़ और अबोली गिरहे ने आवाज दी है। इसका संगीत सलिल अमृते ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। गाने के बोल खुद पुष्कर जोग ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन अभिजीत दानी ने किया है, जबकि डांस कोरियोग्राफी दिनेश शिरसाठ ने की है।
गाने के बारे में पुष्कर जोग ने कहा, “हाय रे हाय एक ऐसा गाना है, जिसे मैंने शुरुआत से ही दिल से एंजॉय किया है। इसका वाइब बेहद फन है और इसमें ऐसी एनर्जी है, जो आपको तुरंत थिरकने पर मजबूर कर देती है। इसके लिरिक्स लिखने से यह प्रोजेक्ट मेरे लिए और भी खास बन गया। तानिया और मैंने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की और मुझे लगता है कि वही कम्फर्ट और फन वीडियो में भी नजर आता है। उम्मीद है कि लोग इस गाने को एंजॉय करेंगे और इसे ढेर सारा प्यार देंगे।”
तानिया चटर्जी ने कहा, “जैसे ही मैंने ‘हाय रे हाय’ सुना, मुझे इसकी एनर्जी से प्यार हो गया। यह फन, ग्लैमरस और लाइफ से भरपूर है। पुष्कर के साथ शूटिंग करना शानदार अनुभव रहा, क्योंकि वह हर फ्रेम में जबरदस्त एनर्जी लेकर आते हैं। हमने शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और उम्मीद है कि दर्शक गाने में हमारी केमिस्ट्री और डांस को खूब एंजॉय करेंगे।”
कैची बीट्स, लाइवली वोकल्स, स्टाइलिश विजुअल्स और हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस से भरपूर ‘हाय रे हाय’ म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में नया ग्रूव जोड़ने के लिए तैयार है। यह म्यूजिक वीडियो पुष्कर जोग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ-साथ प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal