बढ़ती महंगाई के दबाव के बीच आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए

नई दिल्ली बढ़ती खाद्य और ईंधन की कीमतों के बीच आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) में महंगाई पर लगाम कसने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। केंद्रीय बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आगामी तिमाहियों में खुदरा महंगाई दर में और तेजी आ सकती है।
फिलहाल रेपो रेट स्थिर
हालांकि अगस्त की मौद्रिक नीति बैठक में समिति ने आम जनता को राहत देते हुए रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है और फिलहाल ‘न्यूट्रल’ रुख अपनाया है। लेकिन यदि महंगाई का दबाव यूं ही बना रहा, तो आने वाली बैठकों में दरों में बदलाव किया जा सकता है।
आम जनता की जेब पर असर
दरें स्थिर रहने से फिलहाल आपकी मौजूदा ईएमआई पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि भविष्य में रेपो रेट बढ़ता है, तो होम लोन और कार लोन की किस्तें महंगी हो सकती हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal