Saturday , August 22 2026

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार का गोला नष्ट किया गया

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार का गोला नष्ट किया गया

मेंढर/जम्मू, । जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना ने शुक्रवार को एक मोर्टार बम बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि डबराज इलाके में सेना के बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने नियंत्रित तरीके से विस्फोटक अभियान चलाकर मोर्टार बम को निष्क्रिय किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है।

सियासी मियार की रीपोर्ट